मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की तरफ से 13 से 22 फरवरी तक सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क में द्रोणा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के सभागार में संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला ने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ 14 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी करेंगे। महोत्सव में उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों के उत्पादों की स्टॉल भी लगेंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अतुल बलतेज, अर्चना आदि शामिल रहे।