8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा कर सकेंगे प्रतिभाग; क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय का आयोज
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून, 13 मार्च 2026। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, हॉस्पिटेलिटी सर्विस, फार्मा, टेलीकॉम, ई-कॉमर्स सेल्स एवं मार्केटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। मेले में 900 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
रोजगार मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा जैसी विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रेस नोट में दिए गए QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर मेले में निःशुल्क भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।