यूजेवीएन मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में पूर्व एमडी डॉ. संदीप सिंघल को गरिमामय विदाई

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए संस्मरण, नेतृत्व और सौम्य व्यक्तित्व की सराहना

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल के सम्मान में निगम मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सिंघल के साथ अपने कार्यकाल के अनुभवों और संस्मरणों को साझा करते हुए उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता और सौम्य व्यक्तित्व की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सिंघल ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह, यूपीसीएल एवं पिटकुल के प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनीआशीष कुमार जैन तथा विवेक आत्रेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *