slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
पुलिस कर रही थी पीछा तभी बदमाश ने फायर झोंक दिया, फिर पुलिस ने पांव में मारी गोली, अब अस्पताल में भर्ती - मोनाल एक्सप्रेस

पुलिस कर रही थी पीछा तभी बदमाश ने फायर झोंक दिया, फिर पुलिस ने पांव में मारी गोली, अब अस्पताल में भर्ती

गौकशी का ईनामी अभियुक्त पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार, पांव में लगी गोली

देहरादून-: देहरादून में शनिवार देर रात प्रेमनगर थाना पुलिस और सहसपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। सहसपुर के पास निर्माणधीन फ्लाईओवर में मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें उसके पांव में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे सहसपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह गौकशी का 10 हज़ार का ईनामी है। वह मूल रूप से हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है।

बीते शनिवार को प्रेमनगर अंतर्गत झाझरा चौकी पुलिस द्वारा चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। सिंहनीवाला में चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई व अपनी गाड़ी सहसपुर की तरफ मोड़ दी गयी। झाझरा चौकी द्वारा कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सभी चेक पोस्ट व आउट पोस्ट को चेकिंग हेतु अलर्ट हो गई। इस दौरान सहसपुर थाना पुलिस ने भी अभियुक्त की घेराबंदी की। पुलिस द्वारा अभियुक्त का पीछा करने के दौरान शेरपुर में निर्माणाधीन हाईवे के पास सहसपुर व प्रेमनगर पुलिस की बदमाश के बीच फायरिंग हुई। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश को गोली लगी। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को सहसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखे बरामद किये है।

वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अपनी टीम को अभियुक्त की घेराबंदी को लगातार निर्देशित किया गया था व तड़के सुबह ही मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश

युसुफ पुत्र युनूस निवासी खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार प्रेमनगर थाने में 10 हज़ार का ईनामी वांछित था,जिसके विरुद्ध गोकशी करने पर थाना प्रेमनगर में धारा 5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत है। बदमाश लंबे समय से गोकशी के अपराध में लिप्त रहा है।

अजय सिंह द्वारा घटना के बाद तड़के सुबह ही अस्पताल जाकर घायल बदमाश की स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *