लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उनके शासकीय आवास पर उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडियाकर्मियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा राज्य के विकास में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा रखती है।
प्रेस क्लब को सरकार से निरंतर सहयोग की उम्मीद
प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पूर्व में भी प्रेस क्लब को मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का सहयोग मिलता रहा है और आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित पदाधिकारी
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी तथा कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश (ओपी) जोशी, मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, वीरेंद्र डंगवाल, मनोज जयादा, हरीश थपलियाल और मनवर सिंह रावत उपस्थित रहे।