slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी - मोनाल एक्सप्रेस

अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी

देहरादून : समान नागरिक सहिंता सहित तमाम बड़े निर्णय लेकर देश में अपनी अलग पहचान बना चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन की ओर से उनका तीन दिन का समय जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मांगा गया है।

छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह के बड़े और अहम निर्णय सीएम धामी ने लिए हैं उसे भाजपा आलाकमान ने भी भुनाने में कसर नहीं छोड़ी।

दरसअल, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में लागू किए गए तमाम फैसलों को लेकर देश में चर्चित रहे हैं। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी की पहचान पिछले तीन वर्षों में सख्त कानून बनाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उभरी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने अब उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री धामी ने देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया।

अब, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रचार करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *