slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
केदारनाथ पैदल ट्रैक पर मां से बिछड़ा बच्चा, उत्तराखंड पुलिस ने तत्परता दिखाकर मां से मिलवाया - मोनाल एक्सप्रेस

केदारनाथ पैदल ट्रैक पर मां से बिछड़ा बच्चा, उत्तराखंड पुलिस ने तत्परता दिखाकर मां से मिलवाया


रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम दर्शन को गई महिला का बच्चा उससे बिछड़ गया। इस बीच घोड़े पर सवार मां पहले केदारनाथ पहुंच गई। जबकि बेटा पीछे छूट गया। मां ने केदारनाथ धाम के खोया-पाया केन्द्र में इस बात की सूचना दी, इस पर केंद्र से सभी को अलर्ट किया गया। कुछ समय बाद बच्चे के हुलिये से मेल खाता बच्चा लिनचोली में मिला। दरअसल इसको लेकर जाने वाले पिट्ठू (कण्डी वाले) का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह लिनचोली में रुक गया था। इस बालक को चौकी लिनचोली पुलिस ने अपने पास सुरक्षित रखा था। बच्चे की मां को यह जानकारी दी गयी तो उनकी भी जान में जान आई। वे अपने बच्चे को लेने वापस लिनचोली आई। बच्चे को सकुशल पाकर उन्होंने पुलिस का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *