हरिद्वार में ज्वालापुर के एक एटीएम में सेंध लगाने का किया प्रयास, पहुंचा हवालात

ATM कार्ड से खुलता है ATM, चाबी से नहीं!

एटीएम को निशाना बनाने की साज़िश नाकाम, ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एटीएम को निशाना बनाकर चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी की साज़िश पर पुलिस ने पानी फेर दिया। महज 24 घंटे के भीतर ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रयास का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एटीएम को चाबी से खोलने की गलतफहमी में वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जबकि एटीएम मशीन कार्ड आधारित तकनीक से संचालित होती है। समय रहते पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते बड़ी वारदात होने से पहले ही मामला सुलझा लिया गया।

इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस अपराध के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है और अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। ज्वालापुर पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *