slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
एएनएम के खाली 391 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती - मोनाल एक्सप्रेस

एएनएम के खाली 391 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती

साभार इंटरनेट

देहरादून : उत्तराखंड के स्वास्थ्य महकमे में एएनएम के खाली 391 पदों पर शीघ्र वर्षवार भर्ती होने जा रही है, जिसमें एएनएम जिलेवार चयनित की जाएगी।

 स्वास्थ्य महानिदेशालय ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के 391 पदों पर चयन के लिए अधियाचन भेजा था। बोर्ड ने कुछ बिंदुओं में संशोधन के लिए अधियाचन वापस लौटा दिया था। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने संशोधित अधियाचन चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार, एएनएम के पदों पर चयन जिलेवार किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों से विकल्प लिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया वर्षवार होगी। अधियाचन का परीक्षण करने के बाद जल्द विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक अर्हता एवं आरक्षण संबंधी दस्तावेज तैयार कर लें। पिछले वर्ष भी बोर्ड ने एएनएम (स्वास्थ्य कार्यकर्ता) के रिक्त 824 पदों पर चयन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *