आलोक कुकरेती बने भाजपा महानगर देहरादून युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य

देहरादून के युवा चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए आलोक कुकरेती को भाजपा महानगर देहरादून युवा मोर्चा में जिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में उनकी सक्रियता और निरंतर कार्यशैली को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि मजबूत

St. Thomas’ College, Dehradun से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद आलोक ने University of Petroleum and Energy Studies (पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी) से बीबीए की डिग्री हासिल की। इसके पश्चात उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया।

शिक्षा के साथ-साथ वे सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे।

संगठन में सक्रिय भूमिका

आलोक कुकरेती भाजपा युवा मोर्चा में मंडल स्तर पर भी सक्रिय रहे हैं।

दो बार मंडल मंत्री के रूप में कार्य किया।

विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्तमान में वे एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और पेशेवर जीवन के साथ सामाजिक दायित्व भी निभा रहे हैं।

पारिवारिक पृष्ठभूमि से मिली प्रेरणा

आलोक के दादाजी श्री गोविंद ­राम कुकरेती भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद Rashtriya Swayamsevak Sangh से जुड़े और नगर संचालक के रूप में कार्य किया।

दादाजी की राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक जीवन से प्रेरित होकर ही आलोक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आलोक कुकरेती के दादा जी श्री गोविंद राम कुकरेती के छोटे भाई महंत इंद्रेश चरण दास जी थे। जो श्री दरबार साहिब, देहरादून के नौवें महंत (सज्जादा नशीन)।

देहरादून से गहरा जुड़ाव

आलोक कुकरेती का जन्म और पालन-पोषण देहरादून में ही हुआ है। हालांकि मूल रूप से उनका पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर क्षेत्र का खमाणा गांव है, लेकिन बचपन से ही वे देहरादून में रह रहे हैं और यहीं उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई।

युवा नेतृत्व की नई पहचान

भाजपा महानगर देहरादून में आलोक कुकरेती की नियुक्ति को संगठन में युवा ऊर्जा के समावेश के रूप में देखा जा रहा है। संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव, शिक्षा और सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *