पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, एक घायल

@ वरदानी पार्क के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस-SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू                               मोनाल एक्सप्रेस, पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत वरदानी पार्क के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दुखद हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर तत्काल पुलिस बल एवं SDRF रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया।

सीओ पिथौरागढ़ श्री के.एस. रावत एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चंडाक उपनिरीक्षक श्री ललित डंगवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

रेस्क्यू अभियान

पुलिस व SDRF टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में

मृतक: मोहित जोशी, निवासी भवानीगंज, पुराना बाजार, पिथौरागढ़

घायल: विनय वल्दिया (22 वर्ष), निवासी पौण, पिथौरागढ़
घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

अग्रिम कार्रवाई

पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

🙏 पिथौरागढ़ पुलिस ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *