राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल में रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान–जीवनदान के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई सामाजिक प्रतिबद्धता

मोनाल एक्सप्रेस, टिहरी गढ़वाल।
सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्थान की प्रधानाचार्या नर्मदा सिंह एवं सुधीर जोशी (पी.आर.ओ., हिमालयन हॉस्पिटल) द्वारा विधिवत रिबन काटकर किया गया।

हिमालयन हॉस्पिटल, जॉलीग्रांट के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान मेडिकल टीम द्वारा रक्तदाताओं की पूर्ण स्वास्थ्य जांच के उपरांत ही रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति का जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।” उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस पुनीत कार्य में नियमित सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने “रक्तदान–जीवनदान” के संकल्प के साथ इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
HOD डॉ. शोभा पोखरिया, आदेश कुमार, राज आर्य, अर्पित शर्मा, अविनाश पंवार, अरविंद रावत, राजेंद्र सिंह जगवान, प्रशांत जोशी, भास्कर बमराडा, विपिन पंवार, विक्रम नेगी, कमल किशोर मित्तल, फतेह सिंह नेगी, जयसिंह जेठुरी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *