देहरादून में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में बोरे में मिला महिला शव

प्रेमनगर क्षेत्र में जंगल के भीतर मिला अज्ञात महिला का शव

एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, शिनाख्त के लिए पुलिस की कई टीमें गठित

देहरादून, 11 मार्च 2026। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल के भीतर एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर शव करीब 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि मंदिर के पास जंगल के अंदर एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने महिला की शिनाख्त और मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *