Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा पहुंचे ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन - मोनाल एक्सप्रेस

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा पहुंचे ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन


देहरादून : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव व उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। दोनों ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे, यहां उन्होंने गंगा आरती कर अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लिया।
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा परमार्थ निकेतन के सात्विक भोजन, उत्तराखंड के मिलट्स और यहां के दिव्य वातावरण का आनंद लिया। अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि उन्हें परमार्थ निकेतन पूज्य स्वामी के दर्शन करने और गंगा आरती में सहभाग करने आए थे। परन्तु यहां आकर देखा कि यहां पर योग का महोत्सव चल रहा है वह भी एक सप्ताह का और विश्व के 75 देशों से योग करने हेतु लोग यहां पर आये हैं। अद्भुत है इतने देशों के लोगों का विश्वास जीतना, उन्हें सुरक्षित रूप से एक सप्ताह तक प्रेम से रखना और उन्हें भारतीय ज्ञान, योग, ध्यान और संस्कृति के दर्शन कराना वास्तव में भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी सेवा है।
यहां पर विदेशी संस्कृति को जीने वाले लोग मिलकर बिना किसी शिकायत के प्रेम से योग कर रहे हैं, ध्यान लगा रहे हैं और भारतीय परम्परा और परिधानों का आनंद ले रहे हैं। वास्तव में जो हम पर्दे पर फिल्मों के माध्यम से दिखाने की कोशिश करते हैं उस शान्ति, प्रेम और सद्भाव को लोग यहां पर जी रहे हैं। पूरा विश्व जिस शान्ति व सद्भाव की बात करता है उसे परमार्थ निकेतन आकर देखना चाहिये किस प्रकार प्रेम और सौहार्द से लोग यहां पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्दी ही परमार्थ निकेतन अपनी पूरी टीम के आऊगा।
अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि परमार्थ निकेतन गंगा आरती का दो दिनों का अनुभव अद्भुत रहा।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा वास्तव में परमात्मा के द्वारा स्वयं लिखे गये दो खूबसूरत पत्र है और जीवन के अद्भुत पात्र भी है जो फिल्मों के माध्यम से दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *