पाकिस्तान के होंगे चार टुकड़े, विश्व के नक्शे से अस्तित्व होगा खत्म : योगगुरु बाबा रामदेव

बाबा रामदेव

देहरादून: विश्व विख्यात योगगुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। गुरुवार को पाकिस्तान को लेकर दीए गए अपने बयान को लेकर चर्चाओं का केन्द्र बने हुए हैं। पतंजलि योगपीठ में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला।योगगुरु रामदेव ने कहा है कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे। विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का अस्तित्व तक खत्म हो जाएगा। योगगुरु ने कहा कि बलूचिस्तान पंजाब और सिंध प्रांत के साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा। ऐसे में वह एक अदना सा देश बन जाएगा। पीओके का भारत में विलय होगा, जिसके बाद बलूचिस्तान खुद सामने से आकर कहेगा कि ‘भारतम शरणम गच्छामि’। क्योंकि पंजाब-सिंध यह सब हिंद के साथी हैं, हिंद की सांस्कृतिक एकरूपता है। पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा, भारत महाशक्ति बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *