

देहरादून: उत्तराखंड में ट्रांसफर और पदभार बदलने की प्रकिया जारी है। शासन ने मंगलवार रात छह आइएएस समेत 10 अधिकारियों के पदभार बदल दिए हैं। आदेश के तहत, अपर सचिव रोहित मीणा से निदेशक एनएचएम का पद वापस लेकर अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया को यह जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव कमेंद्र सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाया गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप से निदेशक पंचायती राज का पदभार वापस लिया गया है। अपर सचिव आलोक कुमार पांडेय को अपर सचिव पंचायती राज का पदभार दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई है। निधि यादव को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। पीसीएस मोहम्मद नासिर को निदेशक प्रशासन पंतनगर विश्वविद्यालय का पद सौंपा गया है। अपर सचिव ओंकार सिंह को समाज कल्याण की जिमेदारी सौंपी गई है। *देखें सूची* 

