
स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने लापता बताए जा रहे प्रसन्न डबराल के परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको शासन _प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में बने रहने तथा आवागमन कनेक्टिविटी को सुचारू रखने और आम जनमानस की जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए।