मरीज ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

देहरादून : इलाज के लिए पतंजलि योगपीठ आए एक मरीज ने भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के मुताबिक, एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला राजीव कुमार (उम्र 42 वर्ष) का मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इसलिए उन्हें इलाज के लिए पत्नी साथ लेकर आई थी। शुक्रवार सुबह राजीव ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गए। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *