रायपुर में मारपीट के बाद युवक की मौत, पुलिस ने विक्कू समेत दो को पकड़ा

:- 7 सितंबर को हुई मारपीट के बाद बिगड़ी थी जानिसार की तबीयत, पुलिस ने लाडपुर तिराहे से दबोचे दोनों आरोपी

देहरादून, 13 सितंबर। रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक जानिसार खान के साथ 7 सितंबर को विक्कू और उसके अन्य साथियों द्वारा मारपीट की गई थी। घटना में गंभीर चोटें आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार सुबह जानिसार अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।

मृतक के परिजन की ओर से थाना रायपुर में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने विपक्षी पक्ष के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने के बाद मामले में शामिल दो आरोपियों को लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

विकास साहनी उर्फ विक्कू, पुत्र भोटाई साहनी, निवासी ग्राम सनौली धमोली, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष।
सोनू साहनी, पुत्र भोटाई साहनी, निवासी ग्राम सनौली धमोली, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 21 वर्ष। वर्तमान पता—झुग्गी-झोपड़ी, मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून।
……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *