राहुल गांधी के दौरे का भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने उठाई आवाज, पुलिस ने आराघर चौक पर रोका मार्च

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम के विरोध को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

महिला मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएमआई चौक से विरोध मार्च शुरू किया। रेसकोर्स की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस प्रशासन ने आराघर चौक पर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महिला सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भावना डोभाल, महामंत्री हिमानी वैष्णवी, राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल एवं श्रीमती मधु भट्ट सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही।

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति समाज एवं राजनीति में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *