:- अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में कबड्डी की तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का शुभारंभ
:- कार्यशाला में रैफरी बोर्ड की परीक्षा का भी किया जाएगा आयोजन
देहरादून। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में उत्तराखण्ड कबड्डी फेडरेशन के सौजन्य से तीर्थ स्थली हरिद्वार में आज दिनांक 22 जून 2026 से कबड्डी की तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रैफरी बोर्ड की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के सचिव श्री सुखवीर सिंह के साथ ही टैक्निकल डायरेक्टर श्री जगदीश्वर यादव, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के टैक्निकल चेयरमैन श्री कुलदीप गुप्ता तथा उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री महेश जोशी, सचिव श्री चेतन जोशी तथा पदाधिकारी श्री नरेंद्र रौथाण, श्री लीलानन्द सिंह राणा, श्री दिनेश कैंतुरा, श्री आशीष कुमार, श्री मनोज नेगी, श्री नितिन राठी, श्री सतीश बलूनी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यशाला में 75 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुखवीर सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों से पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करने को प्रेरित करते हुए कहा कि उत्तराखंड विगत कुछ वर्षों से कबड्डी के विभिन्न प्रारूपों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहा है और इस कार्यशाला से कबड्डी को निश्चित ही बेहतरीन रैफरी मिलेंगे जो आगे चलकर कबड्डी के खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कार्यशाला के पहले दिन श्री जनार्धन यादव ने प्रतिभागियों को कबड्डी के तकनीकी पहलुओं की गहन जानकारी दी। श्री कुलदीप यादव ने भी प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से संबंधित विशिष्ट जानकारियां साझा की।
दिनांक 22 व 23 जून को भी कबड्डी की तकनीकी कार्यशाला में श्री जगदीश्वर यादव एवं श्री कुलदीप गुप्ता के साथ ही श्री एल.एन.एस. राणा द्वारा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। 24 जून को रेफरी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा जिसमें सफल अभ्यर्थी रैफरी हेतु अर्ह हो जाएंगे।