चमियाला अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में विस्मित कोटनाला ने जिले में हासिल किया दूसरा स्थान

चमियाला (टिहरी गढ़वाल)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि हाईस्कूल का रिजल्ट भी 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के मेधावी छात्र विस्मित कोटनाला ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह तनवार सहित पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

हाइलाईटर:-

इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत

छात्र विस्मित कोटनाला ने 97% अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया

शिक्षा अधिकारियों ने प्रधानाचार्य और विद्यालय परिवार को दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *