जेई, एई परीक्षा भर्ती धांधली में फरार चल रहे प्रधान के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा, 50 हजार का इनामी है संजय धारीवाल

देहरादून: जेई और एई परीक्षा भर्ती धांधली में फरार चल रहे हरिद्वार जनपद के आरोपी मोहम्मदपुर के प्रधान संजय धारीवाल के घर पुलिस ने बुधवार को मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। संजय की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित किया है। आपको बतादें कि बीते जनवरी में कनखल थाने में परीक्षा भर्ती धांधली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें संजय धारीवाल का भी नाम भी शामिल किया गया था। संजय धारीवाल को भाजपा ने मंगलोर ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष भी बनाया था, लेकिन जब भर्ती घोटाले में उसका नाम आया तो इस्तीफा ले लिया गया था। साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यदि तीन मार्च तक अदालत में उपस्थित नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *