हरिद्वार में STF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

:- ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ANTF की छापेमारी, लाखों की नशीली दवाइयों के साथ बाइक सीज

देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जिले के लंढौरा क्षेत्र से 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद कैप्सूल की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश और पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के आदेश पर राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ANTF देहरादून टीम ने छापेमारी कर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride Capsules” की बड़ी खेप पकड़ी। यह दवाइयां प्रतिबंधित नशीली श्रेणी में आती हैं।

पुलिस ने बरामद माल को सील कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। STF का दावा है कि जल्द ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK08AF5637 भी बरामद की गई। अभियान में निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मेठाणी सहित ANTF टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

STF ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस या STF को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *