
देहरादून: चंडीगढ़ में आयोजित 15वीं ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला डबल्स मुकाबले में डीआईजी निवेदिता कुकरेती और एएसपी कमलेश उपाध्याय ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड पुलिस के साथ ही उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है। चैंपियनशिप पिछले दिनों चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी।
