सेलाकुई में गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, पाण्डेय स्टोर से अवैध सिलेंडर व किट जब्त

प्रशासन की सख्ती जारी, कालाबाजारी पर नकेल — 15 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, होम डिलीवरी व्यवस्था पर फोकस

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून, 26 मार्च 2026। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में **सेलाकुई क्षेत्र के बंजारगली स्थित पाण्डेय स्टोर पर छापेमारी के दौरान अवैध गैस रिफिलिंग का मामला पकड़ा गया।

छापेमारी में प्रतिष्ठान से 14.2 किलोग्राम के 2 सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 5 सिलेंडर रिफिलिंग किट सहित जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को अनिकेत गैस एजेंसी, झाझरा के सुपुर्द किया गया, जबकि रिफिलिंग किट को थाना सेलाकुई में जमा कराया गया है।

इस मामले में संचालक ललित पाण्डेय के खिलाफ थाना सेलाकुई में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। प्रशासन ने इसे गैस की कालाबाजारी और सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के रूप में लिया है।

प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने और 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी (Quick Response Team) गठित की गई है।

क्यूआरटी टीमों ने आज विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

शिकायतों पर त्वरित समाधान

जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों (1077, 0135-2626066, 2726066) और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर आज 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई।

गैस आपूर्ति की स्थिति

घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति: 16,511

व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति: 153

घरेलू सिलेंडर स्टॉक: 34,861

व्यावसायिक सिलेंडर स्टॉक: 1,422

प्रशासन के अनुसार घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता लगातार बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *