क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, बना बॉक्स ऑफिस का ‘धुरंधर’ डायरेक्टर

:- अंडर-19 टीम से चूके, फिल्म इंडस्ट्री में मचाया धमाका, ‘उरी’ से नेशनल अवॉर्ड, ‘धुरंधर’ से रिकॉर्ड तोड़ सफलता

दिल्ली यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम के लेफ्ट आर्म स्पिनर रहे आदित्य धर, भारतीय अंडर 19 टीम में आदित्य की जगह स्टुअर्ट बिन्नी का हुआ चयन                      मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। आज हम बात कर रहे हैं उस फिल्ममेकर की, जिसने अपने टूटे हुए क्रिकेट करियर को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं आदित्य धर की—एक ऐसा नाम जो आज बॉलीवुड में सफलता की नई कहानी लिख रहा है।

नई दिल्ली में जन्मे आदित्य धर का सपना कभी क्रिकेटर बनने का था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर के तौर पर खेलते थे और उनका चयन लगभग भारत की अंडर-19 टीम में तय माना जा रहा था।

लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। अंतिम समय में उनका चयन नहीं हुआ और उनकी जगह स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में मौका मिला। इस झटके ने आदित्य को अंदर से तोड़ दिया—लेकिन यही मोड़ उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गया।

क्रिकेट छोड़कर उन्होंने फिल्मी दुनिया की राह पकड़ी और साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से बतौर निर्देशक धमाकेदार एंट्री की। यह फिल्म ना सिर्फ ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि आदित्य धर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिलाया।

इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लिखा और प्रोड्यूस किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

अब उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ और इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली—जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

एक समय था जब चयन ना होने की वजह से आदित्य धर ने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, लेकिन आज वही आदित्य फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का नया चेहरा बन चुके हैं।

हार को अपनी ताकत बनाया :

तो ये थी कहानी एक ऐसे शख्स की, जिसने हार को अपनी ताकत बनाया और आज सफलता की नई मिसाल कायम कर दी।

अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो, तो लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *