Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
प्रदेश में सख्त नकलरोधी कानून लागू करने के समर्थन में भाजयुमो ने चिन्यालीसौड़ में निकाली आभार रैली - मोनाल एक्सप्रेस

प्रदेश में सख्त नकलरोधी कानून लागू करने के समर्थन में भाजयुमो ने चिन्यालीसौड़ में निकाली आभार रैली

उत्तरकाशी : धामी सरकार द्वारा सख्त नकलरोधी कानून लागू करने के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के चिन्यालीसौड़ नगर मंडल अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। इस दौरान युवा मोर्चा के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यह आभार रैली नगुन बैरियर से टैक्सी स्टैंड तक निकाली गई,जिसको सांसद टिहरी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अंबिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश का पहला और मजबूत नकलरोधी कानून उत्तराखंड में बनाया गया है। जिसमें नकलचियों और नकलमाफिया के लिए कठोर कार्रवाई का प्राविधान किया गया है। इसके कारण भविष्य में कोई भी पेपर लीक करने के बारे में सोच भी नहीं पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *