देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग के संभागीय परिवहन कार्यालय देहरादून ने वाहनों के वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन जारी किया। जिसमें uk07HJ सीरीज के वीआईपी नंबर 0001 के लिए आलोक पुंडीर ने सबसे अधिक 13.74 लाख की बोली लगाई। इसके अलावा 003 नंबर 4 लाख 87 हजार में शहजाद अहमद ने खरीदा।0007 नंबर दीपक कुमार ने 3 लाख 66 हजार में खरीदा।