महिला आईपीएल के लिए उत्तराखंड की स्नेह राणा और मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने शामिल किया, मिलेगी इतनी रकम

 देहरादून : देश में पहली बार महिला क्रिकेटरों का आइपीएल होने जा रहा है। जिसके के लिए नीलामी सोमवार को नीलामी प्रक्रिया चल रही हैं। देहरादून स्थित लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष और स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह ने बताया कि उत्‍तराखंड की स्नेह राणा को गुजरात जाइंट्स ने 75 लाख में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 50 लाख था। वहीं, उत्तराखंड की मानसी जोशी को 30 लाख बेस प्राइस पर गुजरात जाएंट्स ने खरीद लिया है। एकता बिष्ट, पूजा राज, राघवी, नन्दनी कश्यप को भी बेहतर पैकेज मिलने की उम्मीद। अभी चल रही है बोली। बतादें कि इस बार उत्तराखंड की सात खिलाड़ी महिला आईपीएल के ऑक्शन में शामिल हैं।।

महिला क्रिकेटर मानसी जोशी

409 खिलाड़ियों को किया गया शॉर्ट लिस्ट

 महिला प्रीमियर लीग के पहले ऑक्शन के लिए 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ऑक्शन में 5 फ्रेंचाइजी के पास 90 स्लॉट खाली हैं। WPL 2023 ऑक्शन के लिए विश्व की करीब 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इन 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। 163 विदेशी खिलाड़ियों में 8 प्लेयर्स एसोसिएट देशों से भी शामिल हैं।

जिन 409 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना गया है, उनमें से 202 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं, जबकि 199 खिलाड़ियों ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *