नारी-बाल निकेतन बेसहारा महिलाओं व बच्चों के पुनर्वास की धुरी: डीएम सविन बंसल
दो महिला होमगार्ड, दो अतिरिक्त नर्स, खेल मैदान, हीटर, आधार मोबाइल समेत कई अहम फैसले
देहरादून । देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने आवास, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई एवं शौचालय व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संस्थानों में निवासरत महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संस्थानों में महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ तथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य की जाए।ठंड को देखते हुए स्वेटर-टोपी व मिठाई का वितरण
बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने नारी निकेतन की महिलाओं, बालिकाओं एवं शिशुओं को स्वेटर, टोपी सहित गर्म कपड़े और मिठाई वितरित की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी देखने को मिली।
173 महिलाएं और 42 बच्चे रह रहे हैं संस्थानों में
केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में वर्तमान में 173 बेसहारा, परित्यक्त एवं शोषित महिलाएं, बालिका निकेतन में 19 बालिकाएं, जबकि बाल गृह व शिशु सदन में 23 बच्चे निवासरत हैं, जिन्हें शासन की ओर से सामाजिक सुरक्षा, आश्रय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नारी-बाल निकेतन अत्यंत संवेदनशील संस्थान: डीएम
जिलाधिकारी ने कहा कि नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील संस्थान हैं। यहां रहने वाली महिलाएं और बच्चे किसी न किसी मानसिक आघात या सामाजिक संकट से गुजरकर पहुंचे होते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की सहायता से काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और व्यवहार सुधार के ज़रिये उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इन्फ्रास्ट्रेक्चर और डोरमेट्री निर्माण तेज
डीएम ने बताया कि डोरमेट्री भवन के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और अगले दो महीनों में इसका विधिवत् समर्पण किया जाएगा। इसके साथ ही सीवर लाइन, अन्य आधारभूत ढांचे के कार्य जिला प्लान और खनन न्यास से पूरे किए जा रहे हैं।
बालिकाओं को मिलेगा खेल मैदान
बालिका निकेतन में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समुचित खेल मैदान के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और योग की सुविधाएं होंगी।सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़े फैसले
नारी निकेतन की सुरक्षा के लिए दो अतिरिक्त महिला होमगार्ड तत्काल तैनात करने के निर्देश
दो अतिरिक्त नर्सों की नियुक्ति के आदेश
तैनात डॉक्टर को नियमित विजिट सुनिश्चित करने के निर्देश
आरबीएसके टीम को बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देश
शिशु सदन के सभी कमरों में ऑयल हीटर लगाने के आदेश
आधार कार्ड के लिए 11 मोबाइल व सिम स्वीकृत
नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं व बच्चों के आधार कार्ड निर्माण के लिए 11 मोबाइल फोन और सिम की मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई।निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन अतिरिक्त भवन के कार्य में तेजी लाई जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संस्थानों में चल रहे प्रमुख कार्य
नारी निकेतन में: काउंसलिंग कक्ष, शौचालय-स्नानागार, डायनिंग एरिया, मंदिर ग्रिल, जिम, छत मरम्मत, किचन फर्श, लॉन्ड्री रूम, फेंसिंग, इन्वर्टर आदि
बालिका निकेतन में: अधीक्षक कार्यालय, स्टोर, आधुनिक किचन, गेट, लोहे के दरवाजे, टिन शेड, विद्युत संयोजन आदि
शिशु व बाल गृह में: कक्षों का पार्टीशन, शौचालय, स्टोर रूम, पार्क सीढ़ियां, संस्थानों को जोड़ने का रास्ता, पार्किंग, फेंसिंग, मंच निर्माण
बच्चों के लिए 20 रजाई, 10 लोहे के बेड, 10 डबल गद्दे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।प्रतिभागी अधिकारी
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, एसीएमओ डॉ. वंदना सेमवाल, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नमिता ममगाई, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।