slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
खराब प्रगति पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊर्जा, नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब किए - मोनाल एक्सप्रेस

खराब प्रगति पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊर्जा, नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब किए

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगले तीन दिनों में विशेष फोकस करते हुए विभागीय स्तर पर समीक्षा करते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। समस्याओं के समाधान के दौरान प्रकरणों को केस टू केस निस्तारित करने को कहा। अलग-अलग विभागों की L1, L2 व L3 में कुल 1270 शिकायतें दर्ज हैं।
जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी-मोटी शिकातयों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाता उन्हें तत्काल संपर्क कर उसकी जानकारी भी दें। उन्होंने सबसे ज्यादा शिकायत वाले विभाग पेयजल निगम, जल संस्थान, पंचायतीराज, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, लोनिवि, राजस्व, समाज कल्याण व वन विभाग को तत्काल समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन समस्याओं का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खराब प्रगति पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग, नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने लेटर्न मॉनिटरिंग सिस्टम पर जिन जिन विभागों को कार्य किया जाना है उन कार्यों को तत्काल पूर्ण करें।
बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि पीएस बृजवाल, सीओ श्याम दत्त नौटियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता डीके नौटियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *