देहरादून : उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत सुमना क्षेत्र में हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। बता दें कि हिम तेंदुए दुर्लभ प्रजाति के जंगली जानवर हैं। जंगली जानवरों की सुरक्षा और शिकारियों पे नजर रखने को वन विभाग ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत 70 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। जिसमें हिम तेंदुए के साथ कस्तूरी मृग, मोनाल आदि अति दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीवों की फोटो भी कैद हुई है।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया की नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत वन विभाग के ट्रैप कैमरे में हिम तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई है। भारतीय वन्य जीव संस्थान की सर्वे में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में 33 हिम तेंदुए मौजूद हैं।
हिम तेंदुए 15000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर रहते हैं।